'छापामार माओवादी सेना में नहीं होंगे शामिल'

गुरुंग इसी साल सेना प्रमुख बने हैं। गुरुंग ने माओवादियों को सेना में शामिल ना किए जाने का अना मत दो टूक लहजे में संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों के अवर महासचिव बी. लिन पास्को के सामने रखा। गुरुंग ने पास्को से कहा कि माओवादी पीपुल्स आर्मी (पीएलए) के लड़ाकों को बड़े पैमाने पर नेपाल सेना में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि नेपाली सैन्य प्रमुख का यह रुख शांति समझौते के खिलाफ है। वर्ष 2006 में माओवादियों और सत्ताधारी दलों के बीच विद्रौह खत्म करने के लिए शांति समझौता हुआ था। हालांकि गुरुंग पीएलए के कुछ लड़ाकों को सेना में व्यक्तिगत रूप से शामिल करने के पक्ष में हैं। लेकिन वह चाहते हैं कि लड़ाकों की भर्ती से पहले उनसे मुलाकात जरूरी है।
माओवादी नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड के अपनी सैन्य छावनियों में माओवादियों को प्रशिक्षित करने और उन्हें एक और क्रांति के लिए तैयार होने का निर्देश देने को लेकर गुरुंग ने शुक्रवार को पास्को के साथ बैठक के दौरान चिंता व्यक्त की है।












Click it and Unblock the Notifications