लाहौर में दो धमाके, 20 की मौत

पाकिस्तान के शहर लाहौर में भीड़ भरे इलाक़ों में हुए दो भीषण धमाकों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों के अनुसार, इसमें बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं. दो में से एक विस्फोट आरए बाज़ार के भीड़ भरे इलाक़े में हुआ है.
फ़िलहाल किसी ने इन धमाकों की ज़िम्मेदारी नहीं ली है. ये धमाके ऐसे इलाक़े में हुए हैं जो रिहायशी इलाक़ा भी है और जहाँ शॉपिंग कॉम्पलेक्स भी हैं. इस इलाक़े में सेना और सुरक्षा एजेंसियों के कई कार्यालय हैं. पाकिस्तानी टेलीविज़न पर दिखाया गया है कि कई एंबुलेंस घटना स्थल की ओर जा रहे हैं.
हाल के महीनों में लाहौर में कई बार चरमपंथी हमले हुए हैं. सोमवार को हुए एक धमाके में 13 लोगों की मौत हुई थी जब ख़ुफ़िया विभाग की एक इमारत धराशाई हो गई थी.












Click it and Unblock the Notifications