मज़बूत बनकर उभरा चीन

मज़बूत बनकर उभरा चीन

चीन की अर्थव्यवस्था के लिए ख़ुशख़बरी है. एक ओर जहाँ अमरीकी पत्रिका फ़ोर्ब्स की ओर से जारी सूची ने दुनिया के धनी देशों में चीन का दबदबा साबित किया है, तो दूसरी ओर खुदरा क्षेत्र में चीन ने सकारात्मक रुख़ दिखाया है.

दुनिया के धनी व्यक्तियों की नई सूची में चीन के 89 लोगों के नाम हैं. इनमें अरबों की सॉफ़्ट ड्रिंक्स कंपनी चलाने वाले ज़ांग क्विंगहॉव भी हैं, जो चीन के सबसे धनी व्यक्ति हैं.

उनके अलावा सूची में कार बनाने वाली एक कंपनी के मालिक ली शूफ़ू भी हैं, जो स्वीडन की वोल्वो कंपनी को ख़रीदने की कोशिश में हैं.

इस बीच चीन की अर्थव्यवस्था में सुधार के और संकेत मिले हैं. चीन में खुदरा क्षेत्र में बिक्री 18 फ़ीसदी बढ़ी है. खुदरा क्षेत्र उपभोक्ताओं के ख़र्च का एक पैमाना माना जाता है.

इस बीच बीजिंग से बीबीसी संवाददाता का कहना है कि देश में अरबपतियों की बढ़ती संख्या की ख़बर से उन लोगों की चिंता और बढ़ेगी जो यह समझते हैं कि धनी और ग़रीब के बीच की खाई चौड़ी हो रही है.

चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने हाल ही में कहा था कि सरकार को आय में खाई को सही करना होगा. उन्होंने कहा था कि संपत्ति अर्जित करना अच्छा है लेकिन इसमें समानता होनी चाहिए.

अमरीकी पत्रिका फ़ोर्ब्स ने अरबतियों की नई सूची जारी की है. इस सूची में 97 नए चेहरे जुड़े हैं, जिनमें से 27 चीन के हैं.

अब अमरीका के बाद सबसे ज़्यादा अरबपति चीन से आते हैं. इस सूची में चीन के बढ़ते दबदबे से यह भी लगता है कि आर्थिक शक्ति के रूप में वो कितना बढ़ रहा है.

ये भी उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल वो देश की दूसरे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में जापान को पटखनी दे सकता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+