तीनों यादवों को मनाने चले प्रधानमंत्री

Manmohan Singh
नई दिल्ली। महिला आरक्षण विधेयक पर सोमवार को दोनों सदनों में हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विधेयक का पुरजोर विरोध कर रहे लालू प्रसाद यादव, शरद यादव और मुलायम सिंह यादव अपनी बात पर अड़े हुए हैं। इन तीनों यादवों को अब प्रधानमंत्री खुद मनाने जा रहे हैं।

जी हां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद और जनता दल (युनाइटेड) के नेता शरद यादव से मुलाकात करने का फैसला किया है। इस मुलाकात में वो महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा करेंगे।

पढ़ें- लोकसभा से संबंधित अन्‍य खबरें

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक प्रधानमंत्री मंगलवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले लालू प्रसाद, मुलायम सिंह और शरद यादव से मिलेंगे। हालांकि सर्वदलीय बैठक के लिए कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है। कांग्रेस कोर समिति की भी यहां बैठक हुई, लेकिन अभी तक उसकी ओर से भी कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है कि क्या राज्यसभा में चर्चा के बाद विधेयक पारित होगा या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+