'महिलाओं को रोजगार से बढ़ेगी जीडीपी'

Working Women
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) का कहना है कि अगर महिलाओं के रोजगार दर में इजाफा होता है तो भारत अपनी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में चार फीसदी तक की वृद्धि कर सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यूएनडीपी ने कहा, "भारत, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे देशों मे अगर महिला रोजगार दर 70 प्रतिशत तक पहुंच जाता है, तो इन देशों की जीडीपी भी दो से चार फीसदी तक बढ़ जाएगी।"

पढ़ें- अर्थ जगत की अन्‍य खबरें

इस रिपोर्ट को जारी करने वाली यूएनडीपी प्रशासक हेलेन क्लार्क ने कहा, "महिलाओं के कार्यबल में कमी जीडीपी पर नकारात्मक असर डालती है। आंकड़ों में पता चलता है कि दक्षिण एशिया में 70 फसदी और पूर्वी एशिया में 40 फीसदी से अधिक महिला रोजगार कृषि क्षेत्र में हैं जबकि एशिया प्रशांत क्षेत्र में महिला रोजगार सिर्फ सात फीसदी है।"

क्लार्क ने कहा कि महिलाओं को उनका वाजिब हक मिल सके, इसके लिए बहुत बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा, "अगर महिला अधिकारों का सम्मान नहीं होता तो दुनिया में विकास के किसी भी लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+