सभापति धन्यावाद के पात्र : मोइली
उन्होंने कहा, " हमने अपने इतिहास, सभ्यता और दर्शन से पूरी दुनिया को संदेश दिया है। हमने पूरी दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाया है और इस विधेयक को पारित कराकर हम पूरी दुनिया में महिलाओं के बारे में अपनी राय को और पुख्ता करेंगे। "
मोइली ने कहा, "इस विधेयक को लेकर संसद में कल और आज जो कुछ हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें किसी भी सुधार प्रक्रिया का समर्थन करना चाहिए।"
आरक्षण के अंदर आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कई राज्यों में दलितों और पिछड़ों की वास्तविक संख्या के आंकड़े उपलब्ध नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications