बम विस्फोटों का वांछित आतंकवादी गिरफ्तार

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने शनिवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि एटीएस ने सलमान उर्फ छोटू उर्फ रोहित उर्फ फहद को सिद्धार्थनगर जिले के ढेबुरऊवा इलाके से पांच मार्च को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि सलमान आजमगढ़ के संजरपुर का रहने वाला है और यह दिल्ली सिलसिलेवार बम धमाकों के अलावा 2008 में अहमदाबाद, जयपुर तथा 2007 में वाराणसी और गोरखपुर सहित देश के अन्य इलाकों में सिलसिलेवार बम धमाकों में शामिल था।

बृजलाल ने बताया कि सलमान नेपाल से पासपोर्ट बनवाकर पिछले साल पाकिस्तान गया और उसने वहां चल रहे आतंकवादी शिविरों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसी साल 22 जनवरी को वह पाकिस्तान से लौटा और नेपाल में अड्डे बदल-बदल कर रहता था। उन्होंने कहा कि सलमान की गिरफ्तारी के संबंध में गुजरात पुलिस, राजस्थान पुलिस, और दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+