प्रवीण महाजन का दाह-संस्कार संपन्न

बड़े भाई ने उठायी जिम्मेदारी
प्रवीण के अंतिम-संस्कार की सारी जिम्मेदारी उनके बड़े भाई प्रकाश महाजन ने उठायी। प्रवीण की चिता को को उनके बेटे ने मुखाग्नि दी। प्रकाश महाजन ने कहा कि उन्होने परिवार में बड़ा होने के नाते हर किसी को खबर दी। लेकिन इन सबके बावजूद प्रवीण महाजन के अंतिम-संस्कार में बहुत थोड़े लोग शामिल हुआ। प्रवीण के अंतिम-संस्कार में उनके बेहद करीबी मित्र, पत्नी की तरफ के कुछ संबंधी ही शामिल हुए।
मां भी नहीं आयी
प्रवीण महाजन की मां भी उनकी अंत्येष्टि में शामिल नहीं हुईं। हालांकि प्रकाश महाजन ने सारी जिम्मेदारियां उठाने के अलावा यह भी कहा कि उनका परिवार प्रवीण के उपचार पर आए खर्च का वहन करेगा। प्रवीण 82 दिनों तक थाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती थे। प्रवीण 50 साल के थे। प्रवीण महाजन अपने भाई प्रमोद महाजन की हत्या में उम्र कैद की सजा काट रहे थे। अस्पताल से मिला खबरों के अनुसार उनकी मौत ब्रेन हैम्रेज के कारण हुई।












Click it and Unblock the Notifications