हमीरपुर जिले में नहीं मनी होली
पढ़ें- उड़ीसा: होली में 6 की मौत
होली के दो दिन पूर्व ललपुरा थाने के मोराकादर गांव में जगदीश सिंह की गोली मारकर जबकि उनकी पत्नी बृजलता, बच्चों अक्षय, अजय, संजय व आकांक्षा की धारदार हथियारों से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से दुखी हो पुलिस अधीक्षक सूर्यनाथ सिंह ने पुलिस व ग्रामीणों से होली न मनाने का आग्रह किया था। पूरे जनपद की पुलिस ने सोमवार को रंग, अबीर व गुलाल का इस्तेमाल नहीं किया।
सूर्यनाथ सिंह ने कहा, "जगदीश सिंह सहित उनके परिवार के सदस्यों की नृशंस हत्या मानवीय संवेदनाओं को झकझोरने वाली है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने होली न मनाने का फैसला किया। हमने ग्रामीणों से भी आग्रह किया था कि वे होली न मनाए।" मोराकादर गांव के आसपास के गांवों परसनी, ममरेजपुर, अछपुरा, बहदीना, टीकापुर औ बजेहटा के गामीणों ने भी होली नहीं मनाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications