उड़ीसा: होली में 6 की मौत

जबकि छह लोगों को रंग और गुलाल का प्रयोग करने के बाद एलर्जी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुंदरगढ़ जिले के सीमेना गांव के समीप तीन युवकों की मौत पानी में डूबने से हो गई जब वह होली मनाने के बाद आईबी नदी में स्नान कर रहे थे।
दूसरी घटना कटक जिले ननपुर गांव में हुई। यहां जहरीली शराब का सेवन करने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोगों को अस्पपताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में बालासोर जिले के संतारागादिया गांव में कम से कम छह लोगों को रंग खेलने के बाद हुई एलर्जी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications