भारत-पाकिस्तान संबंधों के बीच तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं : कांग्रेस-भाजपा (लीड-1)

नई दिल्ली/रियाद, 28 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को साफ किया कि भारत-पाकिस्तान रिश्तों के बीच किसी तीसरे पक्ष के लिए कोई जगह नहीं है।

पाकिस्तान के साथ भारत के संबंधों के बीच सऊदी अरब की वार्ताकार के रूप में भूमिका को लेकर विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक करीबी ने कहा, "भारत-पाकिस्तान के मामलों में तीसरे पक्ष के लिए कोई जगह नहीं है, भारत के इस रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। कांग्रेस के रुख में भी कोई बदलाव नहीं आया है।"

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने भी कहा कि भारत का रुख सर्वविदित है कि पाकिस्तान के साथ उसके मामले में कोई तीसरा पक्ष हस्तक्षेप नहीं कर सकता।

जावड़ेकर ने कहा, "हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। प्रधानमंत्री को हर हाल में जवाब देना होगा। विदेश नीति के मुद्दे पर सरकार के रुख की कलई खुल गई है।"

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ तीन दिवसीय दौरे पर गए थरूर ने रियाद में कहा है, "हम महसूस करते हैं कि सऊदी अरब का पाकिस्तान के साथ लंबा और करीबी रिश्ता है। इस कारण वह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण वार्ताकार हो सकता है।"

थरूर ने हालांकि स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के साथ आतंक संबंधी मुद्दों पर रियाद से सहयोग लेने की नई दिल्ली की इच्छा का अर्थ उसे दोनों पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय विवाद में मध्यस्थ की भूमिका देना नहीं है।

थरूर उस प्रश्न का जवाब दे रहे थे, जिसमें उनसे पूछा गया था कि पाकिस्तानी क्षेत्र से जारी आतंकवाद पर भारत की चिंताओं को दूर करने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाने में क्या भारत, सऊदी अरब से मदद लेना चाहेगा।

थरूर के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। उसके बाद थरूर को स्पष्टीकरण देना पड़ा है।

मीडिया में उनके पूर्व के बयान के प्रकाशित होने के चंद घंटों बाद थरूर ने कहा, "सऊदी अरब मध्यस्थ होगा, मेरे द्वारा ऐसा कहे जाने का सवाल ही नहीं उठता। मैंने ऐसा बिल्कुल नहीं कहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+