पेट्रोल की कीमतों के खिलाफ विपक्ष ने मोर्चा खोला

Sushma Swaraj
नई दिल्‍ली। लोकसभा में पेश किए गए आम बजट 2010 में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाये जाने पर भारतीय जनता पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने संप्रग सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभी विपक्षी दल एकजुट होकर महंगाई बढ़ाने वाले इस बजट के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की तैयारी में हैं।

विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने संवाददाताओं से कहा, "यह किसान विरोधी, गरीब विरोधी और जन विरोधी बजट है।" मीडिया के सामने स्वराज के साथ सपा नेता मुलायम सिंह यादव और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के गुरुदास दासगुप्ता व अन्य वाम दलों के सदस्य भी उपस्थित थे।

हर चीज के दाम बढ़ाएगा बजट

लोकसभा में विपक्ष के उप नेता गोपीनाथ मुंडे ने कहा, "हमें उम्मीद थी कि बजट से लोगों पर महंगाई का प्रभाव कम होगा लेकिन यह किसान विरोधी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि से महंगाई और बढ़ जाएगी।"

भाकपा के नेता डी राजा ने कहा कि सरकार ने महंगाई को लेकर कोई ठोस जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि समूचे विपक्ष के साथ अन्य दलों के संसद से बहिर्गमन का फैसला सुनियोजित नहीं था बल्कि स्वत: स्फूर्त था। सरकार को यह समझना चाहिए।

उधर, कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि बजट मंदी के बाद सुधार की प्रक्रियाओं को समेकित करेगा, आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करेगा और राजस्व में सुधार लाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल राजनीतिक बढ़त हासिल करने की कोशिश कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+