राज्‍यसभा: महंगाई विपक्ष का मुख्‍य एजेंडा

महँगाई पर सरकार को घेरने की तैयारी

विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) महंगाई के ख़िलाफ़ लोक सभा में कार्य स्थगन प्रस्ताव और राज्यसभा में प्रश्नकाल स्थगित करके चर्चा कराने की माँग करेगा.

साथ ही विपक्ष प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और विदेश मंत्री एसएम कृष्णा से पाकिस्तान के साथ बातचीत पर सवाल खड़े करेगा. एनडीए के संयोजक शरद यादव ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि हम महंगाई के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाएँगे और इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष एकजुट है.

इसके पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सभी विपक्षी पार्टियों से अपील की है कि वो सदन को सुचारु रुप से चलाने में सहयोग करें.

प्रधानमंत्री की अपील

प्रधानमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा,''मैं सभी सांसदों से अपील करता हूं कि वो इस सत्र को सुचारु रुप से चलाने में सहयोग करें. इस सत्र में रेल बजट, आम बजट पारित होना है. और भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी है.''

यह पूछे जाने पर कि विपक्ष फर्टिलाइज़र सब्सिडी ख़त्म किए जाने के मामले में हंगामा कर सकता है तो प्रधानमंत्री का कहना था कि सदन में हर मुद्दे पर बहस की गुंजाइश रहती है. प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पाकिस्तान के साथ सचिव स्तर की वार्ता को लेकर भी सरकार से नाराज़ है.

पार्टी इस मुद्दे पर सदन में बहस चाहती है. भाजपा के साथ-साथ वामपंथी दल ये भी चाहते हैं कि सरकार अपनी उर्वरक नीति पर भी चर्चा कराए. इस दौरान 24 फरवरी को रेल बजट और 26 फरवरी को आम बजट पेश होगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+