भारतीयों पर हमला करने वाले युवक जेल से छूटे
मेलबर्न। भारतीयों के एक समूह पर बेरहमी से हमला करने के जुर्म में गिरफ्तार दो आस्ट्रेलियाई किशोर भाइयों को अदालत ने रिहा करने का आदेश दिया है। दोनों भाई लगभग एक वर्ष से कैद थे।
विक्टोरिया काउंटी अदालत के एक न्यायाधीश ने बुधवार को यह फैसला दिया। दोनों युवकों में से एक 17 साल और दूसरा 18 साल का है। अदालत के फैसले के मुताबिक अब इन दोनों को जेल में और नहीं रहना होगा। दोनों किशोरों को पिछले वर्ष 12 महीने के कारावास की सजा सुनाई गई थी।
दिसंबर 2008 में मेलबर्न के पश्चिमी हिस्से में एक सुविधा स्टोर पर हुए हमले के आरोप में दोनों दोषी पाए गए थे। उस हमले में शिकार हुआ 27 वर्षीय सुखराज सिंह 15 दिनों तक कोमा में चला गया था। अदालत ने दोनों भाइयों की सजा को कम करते हुए कहा है यदि दोनों दोबारा गिरफ्तार किए जाते हैं तो उनका पुनर्वास रोक दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications