14 अरब डॉलर में जी उठेगा हैती
आईडीबी ने इस अध्ययन में अब तक की अन्य आपदाओं से हैती की आपदा की तुलना भूकंप की तीव्रता, कुल मौतों,जनसंख्या, प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद आदि के आधार पर कर के ये निष्कर्ष निकाले हैं। आईडीबी ने मंगलवार को इस अध्ययन की रिपोर्ट जारी की है।
यह अध्ययन आईडीबी के अर्थशास्त्री एंड्रयू पॉवेल, एडुआडरे कावाल्लो और ऑस्कर बेकेरा द्वारा मिल कर किया गया है। उनके अनुसार, इस आपदा के कारण न्यूनतम क्षति का आंकड़ा 8.1 अरब डॉलर है और अंतिम अनुमान तक यह 13.9 अरब डॉलर तक पहुंच जाता है। भूकंप के कारण मरने वालों या लापता लोगों की संख्या दो से ढाई लाख है। हालिया आधिकारिक अनुमान के मुताबिक हैती में मृतकों की संख्या दो लाख 30 हजार है।
अन्य आपदाओं से तुलना करने पर पता चला कि सुनामी में एक लाख 65 हजार 825 लोगों की मौत हुई थी और 5.2 अरब डॉलर की संपत्ति का नुकसान हुआ था, जो इंडोनेशिया के सकल घरेलू उत्पाद का दो फीसदी था। आईडीबी के अनुसार हैती के पुनर्निमाण के लिए सहायता देने वाले देशों के बीच भरपूर आपसी समझ को होना जरूरी है।













Click it and Unblock the Notifications