पुणे में विस्फोटकों की जानकारी मिली

पुणे में विस्फोटकों की जानकारी मिली

पुणे के पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह ने कहा है कि शनिवार को हुए विस्फोट के लिए अमोनियम नाइट्रेट और आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था.

उन्होंने यह तो कहा कि विस्फोट के सिलसिले में कई लोगों से पूछताछ चल रही है लेकिन उन्होंने किसी को हिरासत में लिए जाने की ख़बरों की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है.

उन्होंने कहा है कि विस्फोट में घायल हुए एक युवक की मौत हो गई है. इसके साथ ही विस्फोट में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है.

जर्मन बेकरी रेस्तराँ में हुए इस विस्फोट में शनिवार को नौ लोग मारे गए थे और 60 अन्य घायल हुए थे. घायलों में 38 का अस्पताल में इलाज चल रहा है और मारा गया युवक उनमें से एक है.

विस्फोटक

पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह ने मीडिया को मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि विस्फोट के लिए आरडीएक्स, अमोनियम नाइट्रेट और हाइड्रोकार्बन ऑइल का उपयोग किया गया था.

उन्होंने यह जानकारी फ़िलहाल नहीं दी है कि विस्फोट करने के लिए किस तरह के उपकरण का उपयोग किया गया था. इसमें किसी रिमोट का उपयोग किया गया या फिर टाइमर लगाया गया था.

मीडिया में चल रही इन ख़बरों की उन्होंने पुष्टि नहीं की है कि पूछताछ के लिए किसी को हिरासत में लिया गया है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह ज़रुर कहा कि बहुत से लोगों से पूछताछ चल रही है.

सीसीटीवी से मिली तस्वीरों के आधार पर किसी की पहचान के सवाल पर उन्होंने कहा, "सीसीटीवी से मिली तस्वीरों से कोई महत्वपूर्व सुराग नहीं मिला है लेकिन जाँच चल रही है."

उन्होंने इन सवालों के बारे में भी कुछ भी कहने से इनकार कर दिया कि इन विस्फोटों के पीछे कौन हो सकता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+