दिल्ली एयरपोर्ट में अमेरिकी के पास चाकू मिला

अधिकारियों के मुताबिक इस अमेरिकी नागरिक की शिनाख्त विंस्टन मार्शल के रूप में की गई है। मार्शल ने हाल के दिनों में पाकिस्तान और बांग्लादेश का भी दौरा किया था। उसे बुधवार को उस समय हिरासत में लिया गया जब वह कतर एयरवेज की एक उड़ान से दोहा जाने की तैयारी में था।
नहीं बता सका चाकू रखने के कारण
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने को बताया, "सुरक्षा जांच के दौरान हमने मार्शल के सामान में एक चाकू पाया। इस बारे में जब उसे पूछा गया तो वह कोई कारण नहीं बता सका। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।"
पुलिस ने मार्शल के संदिग्ध आतंकवादी गतिविधि से जुड़े होने के सवाल पर टिप्पणी करने से इंकार किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों खुफिया विभाग की चेतावनी के बाद से हवाई अड्डों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रत्येक व्यक्ति के सामनों गहन तलाशी के बाद ही उन्हें रनवे तक जाने की इजाजत मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications