हैती में मृतकों की संख्या 2 लाख के पार

प्रधानमंत्री जीएन-मैक्स बीलीरिव ने कहा था कि भूकंप में 212,000 लोगों की मौत हुई है। बीलीरिव के इस बयान के तुरंत बाद सरकारी आंकड़ों में मरने वालों की संख्या अचानक 270,000 तक पहुंच गई थी। बुधवार को इस आंकड़े में सुधार किया गया और सही आंकड़े जारी किए गए।
हालांकि रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता से आए भूकंप में मरने वाले लोगों की सही संख्या जानना लगभग असंभव है क्योंकि बहुत से लोगों को सामूहिक कब्रों में दफनाया जा चुका है जबकि अभी बहुत से शव मलबे में फंसे हुए हैं। जिन्हे निकाले जाने की प्रक्रिया जारी है।












Click it and Unblock the Notifications