फेसबुक को टक्कर देगा गूगल 'बज'
गूगल लोगों को अपनी ओर खींचने के लिए और वेब दुनिया में अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए लगातार काम कर रही है। इसलिए कंपनी ने मंगलवार को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स के क्षेत्र में 'बज' नाम से नई सोशल नेटवर्किंग साइट की शिरुआत की है। 'बज' गूगल की ईमेल सेवा यानी जी-मेल से सीधे जुड़ी हुई है। जी मेल पर लॉग-इन करते ही 'बज' से जुड़ने की सुविधा मिल जाती है। मतलब बस अपना जीमेल एकाउंट खोलते ही अगर आप चाहें तो बज से जुड़ सकते हैं।
'बज' का सीधा सामना फेसबुक से है। जिसके इस समय लगभग चार करोड़ उपभोक्ता है। गूगल ने जी मेल से 'बज'को सीधा जोड़ कर अपने ज्यादा से ज्यादा जीमेल उपभोक्ताओं को 'बज' तक खींच लाने का बेहतर प्रबंध किया है। 'बज' के परियोजना निदेशक टॉड जैक्सन का कहना है कि वेब दुनिया में सोशल नेटवर्किंग का विशेष महत्व है। शायद इसी बात को समझते हुए गूगल ने ये उल्लेखनीय सेवा प्रदान की है।













Click it and Unblock the Notifications