पाकिस्तान सबसे बड़ी चिंता: बाइडन

पाकिस्तान सबसे बड़ी चिंता: बाइडन

अमरीकी उपराष्ट्रपति जो बाइडन ने कि उनकी सबसे बड़ी चिंता अफ़ग़ानिस्तान, इराक़ या ईरान का परमाणु कार्यक्रम नहीं बल्कि पाकिस्तान है. जो बाइडन ने पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार होने और वहाँ की परिस्थितियों को लेकर चिंता ज़ाहिर की है. उन्होंने कहा है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम में भी चिंता का विषय है.

अमरीकी टेलीविज़न सीएनएन को दिए एक टेलीविज़न इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक बड़ा देश है. उसके पास परमाणु हथियार हैं जिसे कभी भी तैनात किया जा सकता है. वहाँ कट्टरपंथी अल्पसंख्यक हैं लेकिन वे बहुत महत्वपूर्ण हैं."

उन्होंने कहा, "हम जिन अर्थों में लोकतंत्र को देखते हैं उस तरह से पाकिस्तान में पूर्ण लोकतंत्र नहीं है और यह मेरी सबसे बड़ी चिंता है." जो बाइडन पहले अमरीकी अधिकारी नहीं हैं जो पाकिस्तान को लेकर चिंता ज़ाहिर कर रहे हैं.

इससे पहले भी अमरीकी अधिकारियों ने चिंता ज़ाहिर की है हालांकि पाकिस्तानी सेना अफ़ग़ानिस्तान से लगी सीमा पर चरमपंथियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई कर रही है लेकिन वहाँ प्रशासन के कुछ तत्व हैं जो कट्टरपंथियों का समर्थन करते हैं. एक दशक तक विदेशी मामलों की संसदीय समिति के चेयरमैन रह चुके जो बाइडन ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े सवाल पर कहा, "ईरान का परमाणु कार्यक्रम बहुत चिंता का विषय है."

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने इस इंटरव्यू के हवाले से कहा है कि ख़ुफ़िया विभाग की सूचना है कि आने वाले महीनों में अल-क़ायदा का हमला हो सकता है. हालांकि उन्होंने कहा,"मेरी दृष्टि में अब अमरीका में 9/11 जैसा बड़ा हमला होना संभव नहीं है." उन्होंने इराक़ की स्थिति पर आशा जताते हुए कहा कि वह अमरीकी प्रशासन की सबसे बड़ी उपलब्धि हो सकती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+