आस्ट्रेलिया-भारत संबंधों में आयी दरार
सिडनी । भारतीय छात्रों पर हुए हमले से आस्ट्रेलिया और भारत के संबंध प्रभावित हुए हैं। विदेश और व्यापार मामले के प्रमुख डेनिस रिचर्डसन ने गुरुवार को सीनेट में कहा, "भारत के साथ संबंध प्रभावित हुआ है। दोनों देशों के संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ा है। हमारी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।"
इससे पहले आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ ने कहा था, "हमे लगता है कि आपसी संबंधों में टेस्ट मैच की तरह सुधार आएगा। हम संबंधों में समर्पण चाहते हैं ताकि आपसी संबंध बेहतर बना रहे।"
क्वींसलैंड के सीनेटर रसेल टड्र ने भारतीयों पर हुए हमले के बाद देश में भारतीय नागरिकों के पहुंचने और यहां से जाने वालों की संख्या के बारे में पूछा, लेकिन विदेश विभाग ने कहा कि उसके पास इस संबंध में आंकड़ा नहीं है। उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया में गत वर्ष मई से भारतीय नागरिकों पर लगातार हमले हो रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications