साइकिल और 2 बकरियों का मालिक, पर कागज पर करोड़पति!

खरोरा (छत्तीसगढ़), 11 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के खरोरा गांव के निवासी भोला यादव कागजात पर दो आलीशान कोठियों और 16 करोड़ रुपये के एक बैंक खाते के मालिक होने के साथ-साथ एक इस्पात कंपनी के निदेशक हैं। परंतु हकीकत कुछ और है। गरीबी से बेजार भोला के पास महज दो बकरियां एक और साइकिल है।

दरअसल, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे राज्य के कृषि सचिव बी.एल. अग्रवाल की कथित काली कमाई की जांच कर रहे आयकर विभाग के दल ने जब भोला को करोड़पति बताया तो वह भी हैरान रह गए। खरोरा गांव रायपुर से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

सिर्फ भोला ही नहीं उनके गांव के कई लोगों के नाम पर अग्रवाल ने 220 फर्जी बैंक खाते खोले थे। इनमें से एक नाम भोला का भी था। अधिकारियों का कहना है कि अग्रवाल ने ये फर्जी खाते अपने काले धन को सफेद साबित करने के मकसद से खोले थे।

विकलांगता के शिकार भोला ने आईएएनएस से कहा, "मेरे पास सिर्फ दो बकरियां और एक साइकिल है। मैंने बैंक में कभी खाता नहीं खोला। जब अधिकारियों ने बीते सप्ताह इस बारे में बताया तो मेरे जमीन के नीचे की पैर खिसक गई।"

भोला ने कहा, "मैं पिछले एक सप्ताह से सो नहीं पाया हूं। ऐसी खबरे हैं कि आयकर अधिकारी मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं। मैंने आयकर अधिकारियों से कहा है कि वे मेरे घर आकर मेरा बयान लें। वर्ष 2005 से मैं बैंक से कर्ज लेकर कुछ काम शुरू करने का प्रयास कर रहा हूं।"

आयकर अधिकारी अग्रवाल के कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि अग्रवाल का चार्टेड एकाउंटेंट सुनील अग्रवाल भी खरोरा गांव का रहने वाला है। सुनील ने ही गरीब ग्रामीणों को झांसे में लेकर ये फर्जी खाते खोले थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+