भारत के साथ बातचीत चाहते हैं, युद्ध नहीं: गिलानी
समाचार एजेंसी एपीपी के अनुसार गिलानी ने कहा, "राजनेता सेतु बनाते हैं, दीवार नहीं। भारत के बातचीत शुरू करने के इरादे का मैं सराहना करता हूं।"
गिलानी ने बुधवार रात एक टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, "ऐसा इरादा है कि हमारे बीच युद्ध नहीं होगा। परंतु इरादे कभी बदल सकते हैं। खतरा भी है, इसीलिए हम बातचीत चाहते हैं।"
मुंबई हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ वार्ता स्थगित कर दी थी। अब भारत की ओर से बातचीत आरंभ करने की बात सामने आई है।
पाकिस्तान का कहना है कि दोनों देशों के बीच बातचीत आतंकवाद के मुद्दे तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए। उसने कहा है कि बातचीत में कश्मीर, सियाचीन सहित सभी मुद्दों को शामिल किए जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications