पंजाब और हरियाणा में सर्दी बरकरार
चण्डीगढ़ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर का तापमान औसत तापमान से चार डिग्री नीचे 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला और लुधियाना में तापमान औसत से 7.5 डिग्री और 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में इस क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान रात और दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।"
अंबाला, हिसार और करनाल का न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.6 डिग्री सेल्सियस, 8.6 डिग्री सेल्सियस और 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications