महिला मित्र से विवाह रचाएंगे जॉन एडवर्ड्स
स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि चुनाव प्रचार के दौरान एडवर्ड्स की वीडियोग्राफर रहीं हंटर ने शादी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। बीते महीने एड्वर्ड्स ने हंटर की बच्ची का पिता होने की बात स्वीकार की थी।
एडवर्ड्स पहली पत्नी एलिजाबेथ से अलग हो चुके हैं। एलिजाबेथ कैंसर से पीड़ित हैं। एडवर्ड्स नॉर्थ कारोलिना से सीनेटर भी रह चुके हैं।
खबरों में कहा गया है कि एडवर्ड्स ने शादी के बाद रहने के लिए समुद्र तट के समीप एक आलीशान घर खरीदा है। इस घर की कीमत 35 लाख डॉलर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications