शुभ्रा सिंह ने राजस्थान जनगणना कार्य निदेशक का पदभार संभाला
जयपुर, , 11 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय प्रशासनिक सेवा (1989) की वरिष्ठ अधिकारी शुभ्रा सिंह ने गुरुवार को जनगणना कार्य निदेशालय, राजस्थान के निदेशक का पदभार प्रतिनियुक्ति पर ग्रहण किया।
सिंह की नियुक्ति आगामी जनगणना 2011 व राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य के लिए की गई है। सिंह इससे पूर्व राजस्व बोर्ड, अजमेर में सदस्य के रूप में कार्यरत थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications