हैती के भूकंप में मरने वालों की संख्या 217,000 तक पहुंची

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक गृह मंत्री एन्टोइनी बीएन-एमी ने बुधवार को कहा कि कुछ लोगों का कहना था कि 12 जनवरी को आए भूकंप में 230,000 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा, "हम कहते हैं कि यह संख्या 217,000 से कुछ अधिक है। यह सही आंकड़ा है।"

प्रधानमंत्री जीएन-मैक्स बीलीरिव ने कहा था कि भूकंप में 212,000 लोगों की मौत हुई है। बीलीरिव के इस बयान के तुरंत बाद सरकारी आंकड़ों में मरने वालों की संख्या अचानक 270,000 तक पहुंच गई थी। बुधवार को इस आंकड़े में सुधार किया गया था।

रिक्टर पैमाने पर सात की तीव्रता से आए भूकंप में मरने वाले लोगों की सही संख्या कभी नहीं जानी जा सकेगी क्योंकि ज्यादातर लोगों को सामूहिक कब्रों में दफनाया गया है जबकि कुछ शव अब भी मलबे में दबे हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को पोर्ट-ओ-प्रिंस में कहा कि भूकंप में 12 लाख हैतीवासी बेघर हो गए हैं जबकि 460,000 लोग राजधानी छोड़कर प्रांतीय इलाकों में चले गए हैं। विश्व खाद्य कार्यक्रम के तहत 11 लाख लोगों को मदद दी जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+