उड़ीसा में 2 नक्सली गिरफ्तार
उप प्रभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन सेठी ने बताया, "नक्सली नेता मार्शल मुंडा को गिरफ्तार किया गया है। सुंदरगढ़ जिले में एक तलाशी अभियान के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया।"
पुलिस के मुताबिक मार्शल मुंडा दो सप्ताह पहले हुई मजदूर संघ के नेता थॉमस मुंडा की हत्या से कथित तौर पर सम्बद्ध है।
एक अन्य घटना में सांबलपुर पुलिस ने एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस यह बताने से इंकार कर रही है कि दोनों नक्सलियों को कब गिरफ्तार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications