सुपरफास्ट इंटरनेट सुविधा देगी गूगल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गूगल फाइबर ऑप्टिक ब्रॉडबैंड नेटवर्क के जरिए अपने ग्राहकों को सुपरफास्ट इंटरनेट सुविधा देगी। कंपनी के अनुसार मौजूदा इंटरनेट सुविधा से यह 100 गुना तेज गति से चलेगी।
गूगल के कॉरपोरेट ब्लॉग पर इस संबंध में रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। गूगल के उत्पाद प्रबंधक मिनी इंगरसोल और जेम्स कैली ने ब्लॉग पर लिखा है कि उनका लक्ष्य उपभोक्ताओं को तेज गति से चलने वाली इंटरनेट सुविधा मुहैया कराना है।
ब्लॉग के अनुसार गूगल शुरुआत में परीक्षण के तौर पर सुपरफास्ट इंटरनेट सुविधा लोगों को मुहैया कराएगी।
गौरतलब है कि गूगल इन दिनों उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए कई कदम उठा रही है। कंपनी ने मंगलवार को सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट्स के क्षेत्र में 'बज' नामक नई सेवा की शुरुआत की। 'बज' सीधे गूगल की ईमेल सेवा यानी जी-मेल से जुड़ी हुई है। जी-मेल पर लॉग-इन करते ही 'बज' से जुड़ने की सुविधा मिल जाती है।
'बज' का सामना लोकप्रिय सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट फेसबुक से होगा, जिसके इस समय लगभग चार करोड़ उपभोक्ता है। 'बज' के परियोजना निदेशक टॉड जैक्सन ने कहा वेब दुनिया में सोशल नेटवर्किं ग का विशेष महत्व है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications