भोपाल में सीबीआई ने 2 करोड़ का घोटाला उजागर किया

सूत्रों के अनुसार सीबीआई को शिकायत मिली थी कि सेंट्रल बैक ऑफ इंडिया के दो अधिकारियों ने दो भवन निर्माताओं को बगैर सही दस्तावेजों को आधार बनाए दो करोड़ रुपये से अधिक के आवास ऋण मंजूर कर दिए हैं। इसी शिकायत के आधार पर बुधवार को सीबीआई ने दोनों बैंक अधिकारियों तथा दो भवन निर्माताओं के यहां छापे मारे।
सूत्र के अनुसार इन दोनों अधिकारियों और भवन निर्माताओं के यहां इस तरह के दस्तावेज मिले है जिनसे भवन के नाम पर फर्जीवाड़ा होने का खुलासा हुआ। बरामद किए गए दस्तावेजों की सीबीआई जांच कर रही है।
इंड-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications