दिल्ली हवाई अड्डे पर अमेरिकी नागरिक हिरासत में लिया गया
अधिकारियों ने बताया कि इस अमेरिकी नागरिक की शिनाख्त विंस्टन मार्शल के रूप में की गई है। मार्शल ने हाल के दिनों में पाकिस्तान और बांग्लादेश का भी दौरा किया था। उसे बुधवार को उस समय हिरासत में लिया गया जब वह कतर एयरवेज की एक उड़ान से दोहा जाने की तैयारी में था।
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सुरक्षा जांच के दौरान हमने मार्शल के सामान में एक चाकू पाया। इस बारे में जब उसे पूछा गया तो वह कोई कारण नहीं बता सका। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।"
पुलिस ने मार्शल के संदिग्ध आतंकवादी गतिविधि से जुड़े होने के सवाल पर टिप्पणी करने से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications