अब्बास के सहयोगी पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप
रामल्ला/तेल अवीव, 11 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल के एक टेलीविजन चैनल ने वीडियो टेन प्रसारित किया है जिसमें फिलीस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के एक निकट सहयोगी को एक महिला के साथ दुर्व्यवहार का प्रयास करते दिखाया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इजरायल के 'चैनल 10' ने बुधवार शाम इस टेप का प्रसारण किया। इसमें दिखाए गए शख्य अब्बास के सहयोगी रफीक अल-हुसैनी हैं।
चैनल की ओर से कहा गया है कि उसे यह टेप फहमी शबानेह नाम के एक पूर्व फिलीस्तीनी अधिकारी ने दिया। अब्बास के अधिकारियों पर भट्राचार का आरोप भी लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications