ईरान ने जीमेल पर प्रतिबंध लगाया
वाशिंगटन। ईरान ने गूगल की ई-मेल सेवा जीमेल पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिकी मीडिया के हवाले से यह खबर दी गई है।
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने बुधवार को जीमेल पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया। इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि फिलहाल ईरान में जीमेल की सेवा उपलब्ध है अथवा नहीं।
खबर में कहा गया है कि जीमेल के जरिए ईरानी के विपक्षी दल के समर्थक अपना विरोध जता रहे थे और ईरानी सरकार ने इसी वजह से इस पर पाबंदी लगाने का फैसला किया।













Click it and Unblock the Notifications