पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या 19 हुई
इस्लामाबाद, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के कबायली इलाके में बुधवार को हुए एक आत्मघाती बम हमले में मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। मारे गए लोगों में 11 पुलिसकर्मी भी हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विस्फोट एक कार के जरिए खबर जिले में किया गया। स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी साजिद खान ने बताया कि आठ पुलिसकर्मी और पांच आम नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
अधिकारी ने बताया कि हमले में घायल हुए तीन पुलिसकर्मियों और तीन आम नागरिकों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications