मांगें पूरी होने पर नगर निगम के इंजीनियरों का धरना समाप्त
फोरम ऑफ एमसीडी इंजीनियर्स के महासचिव ए.पी.खान ने आईएएनएस को बताया, "निगम के अतिरिक्त आयुक्त ने हमारी मांगे मान ली हैं और हमने अपना धरना वापस ले लिया है। हमें आश्वासन दिया गया है कि हमारी मांगों को दो चरण में पूरा किया जाएगा।"
खान ने बताया कि हमने निगम अधिकारियों के सामने मांग रखी थी कि इंजीनियरों को केवल तकनीकी कामों में ही लगाया जाए और नालों की सफाई का जिम्मा इंजीनियरों की बजाय दूसरे विभाग को सौंपा जाए।
खान ने बताया कि निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि नगर निगम के 12 जोनल कार्यालयों में से तीन जोनल कार्यालय जो राष्ट्रमण्डल खेलों से प्रभावित नहीं हैं, वहां पर नाले की सफाई का काम दूसरे विभाग को एक अप्रैल तक सौंप दिया जाएगा जबकि अन्य नौ जोनल कार्यालयों में यह काम एक अगस्त से दूसरे विभाग को सौंपा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications