मुगल गार्डन 13 फरवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा
लोग चर्च रोड के अंत में स्थित राष्ट्रपति संपदा के 35 नंबर गेट से गार्डन में प्रवेश पा सकते हैं। व्हीलचेयर इस्तेमाल करने वाले विकलांग राष्ट्रपति भवन के स्वागत कक्ष होकर जाएंगे। ये लोग हुकमी माई मार्ग या राजपथ से राष्ट्रपति भवन पहुंच सकते हैं। ²ष्टिबाधित व्यक्ति राष्ट्रपति भवन के 12 नंबर गेट से मुगल गार्डन के लिए प्रवेश पा सकते हैं।
लोगों से अपने पानी के बोतल, ब्रीफकेस, हैडबैग, महिलाओं के पर्स, कैमरा, रेडियो ट्रांजिस्टर, मोबाइल फोन, हथियार और खाद्यपदार्थ नहीं लाने का अनुरोध किया गया है। यदि कोई व्यक्ति इन सामानों के साथ आता है, तो उसका सामान उनकी जवाबदेही पर गेट पर जमा करा लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications