वार्ता के लिए 25 फरवरी की तिथि बुरी नहीं : कुरैशी
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि भारत के साथ वार्ता के लिए 25 फरवरी की तिथि कोई बुरी नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच समग्र वार्ता बहाल होनी चाहिए।
कुरैशी ने दि न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "तिथियों को लेकर हमें कोई चिंता नहीं है। 25 फरवरी कोई खराब तिथि नहीं है। हमारे विदेश सचिव को यदि इस तिथि पर आपत्ति न हो तो। कहां मिलना है, यह भी कोई खास महत्वपूर्ण नहीं है।"
उल्लेखनीय है कि भारत ने सचिव स्तरीय वार्ता के लिए पाकिस्तान के समक्ष 18 और 25 फरवरी की तिथि प्रस्तावित की थी।
कुरैशी ने कहा कि वार्ता संबंधी फाइल जल्द ही विदेश मंत्रालय से प्रधानमंत्री कार्यालय और फिर राष्ट्रपति कार्यालय भेजी जाएगी।
उन्होंने कहा, "हम महसूस करते हैं कि वार्ता जहां अटकी थी वहीं से आरंभ हो। दोनों देश जो मुद्दे उठाना चाहते हैं वह समग्र वार्ता में शामिल होना चाहिए।"
अखबार के मुताबिक कश्मीर मुद्दा पाकिस्तान के लिए वार्ता का केंद्रीय मुद्दा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications