दिल्ली में शुरू हुआ टूरिज्म एंड ट्रैवल फेयर
इस बार टीटीएफ और ओटीएम के आयोजन का मकसद भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा करना है। स्वाइन फ्लू, मंदी और कई देशों द्वारा आतंकवाद के चलते दिए गए यात्रा परामर्शो के बाद भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। इस आयोजन का मकसद एशिया के विभिन्न देशों में पर्यटन को बढ़ावा देना भी है।
पर्यटन राज्यमंत्री सुल्तान अहमद ने होटल अशोक में इस मेले का शुभारंभ किया।
पर्यटन सचिव सुजीत बनर्जी ने बताया कि 2009 के शुरुआती 11 महीनों के दौरान भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में 17.6 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी लेकिन दिसम्बर के महीने में साल की शुरुआती अवधि के मुकाबले पर्यटकों की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।
वर्ष 2008 में 53.7 करोड़ पर्यटक भारत आए थे।
मेले का विशेष आकर्षण तीन विकसित होते हुए पर्यटन बाजार चीन, थाईलैंड और कनाडा होंगे।
उद्घाटन के बाद अहमद ने कहा कि तथ्य यह है कि भारत ने इतने बड़े पर्यटन मेले की मेजबानी कर यह साबित कर दिया है कि इस देश में एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि हम एक प्रमुख वैश्विक गंतव्य के रूप में भारत को बढ़ावा देना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications