फोनसेका गिरफ्तारी मामले में कानून का पालन करे श्रीलंका : भारत
फोनसेका की पत्नी और समर्थकों ने कहा कि गिरफ्तारी के दौरान फोनसेका को अपमानित किया गया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने कहा कि अवकाश प्राप्त जनरल फोंसेका की गिरफ्तारी के बारे में भारत श्रीलंका सरकार के संपर्क में है।
उन्होंने कहा, "एक पड़ोसी और मित्र होने के नाते हमें विश्वास है कि लोकतांत्रिक श्रीलंका में इस मामले में कानून का पालन होगा।"
फोनसेका की गिरफ्तारी के बाद श्रीलंका के सर्वोच्च न्यायालय के सामने सरकार समर्थकों और फोनसेका समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। श्रीलंका के अन्य शहरों में भी विरोध प्रदर्शनों की खबरें हैं।
सिंगापुर के अखबार स्ट्रेट टाइम्स में प्रकाशित एक साक्षात्कार में राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के भाई और रक्षा मंत्री गोटाबाया राजपक्षे ने कहा कि राजद्रोह के आरोप में फोनसेका तत्काल कोर्ट मार्शल का सामना करेंगे और उनको पांच वर्ष कैद की सजा हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications