बाल ठाकरे और राज ठाकरे के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दायर
जिला इकाई के महासचिव ललित भारद्वाज ने जिले के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की अदालत में बाल ठाकरे और राज ठाकरे के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दायर किया।
याचिकाकर्ता के वकील संदीप चौधरी ने संवाददाताओं को बताया, "अदालत ने याचिका स्वीकार कर ली है और आगामी 23 फरवरी को याचिकाकर्ता को बयान दर्ज कराने को कहा है। बयान और साक्ष्यों के आधार पर अदालत बाल ठाकरे व राज ठाकरे के खिलाफ सम्मन जारी कर सकती है।"
याचिका में बाल ठाकरे और राज ठाकरे की कथित अलगावादी राजनीति और उत्तर भारतीयों के खिलाफ हिंसा और मारपीट को आधार बनाया गया है। साथ ही बुधवार को मुजफ्फरनगर जिले में शिवसैनिकों द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर किए गए हमले का जिक्रकिया गया है।
भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा कि मुंबई को अपनी जागीर समझने वाले शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे को यह बताना जरूरी है कि भारत में कानून से ऊपर कोई नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications