बेंगलुरू हवाई अड्डे के पास बनेगा एअरोस्पेस पार्क
कर्नाटक के मुख्य सचिव एस.वी. रंगनाथ ने विमानन उद्योग के साथ बैठक के बाद कहा, "हमने एअरोस्पेस पार्क के लिए 1000 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है। हमने 250 एकड़ जमीन को विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) के लिए आरक्षित कर लिया है। हम एक विश्वस्तरीय एअरोस्पेस पार्क का निर्माण करेंगे।"
बेंगलूरू एअरोस्पेस के क्षेत्र में देश के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है और इस लिहाज से यहां विमानन उद्योग के क्षेत्र में डिजाइन तैयार करने, इंजीनियरिंग, निर्माण, एसेंबलिंग और परीक्षण से जुड़े उद्योगों को स्थापित करने को लेकर खास संभावना है।
बेंगलूरू में सरकार द्वारा नियंत्रित हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रिक लिमिटेड और भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड के अलावा कई एअरोनॉटिकल और एअरोस्पेस शोध तथा विकास संस्थान काम कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications