रिलायंस बिग सिनेमा नेपाल में प्रदर्शित करेगी 'माई नेम इज खान'

सुदेशना सरकार

काठमांडू, 11 फरवरी (आईएएनएस)। रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस बिग सिनेमा नेपाल में बॉलीवुड की नई फिल्म 'माई नेम इज खान' को प्रदर्शित करेगा।

शुक्रवार को जब शाहरुख खान और काजोल अभिनीत यह फिल्म विश्वभर में प्रदर्शित होगी तो नेपाल के पहले मल्टीप्लेक्स में भी बिग सिनेमा के बैनर तले इसका प्रदर्शन होगा।

भारत, मलेशिया और अमेरिका में रिलायंस मीडिया वर्क्‍स करीब 400 बड़े पर्दो का संचालन करता है। अब इसने नेपाली कंपनी सिनेस्टार के साथ काठमांडू के एनएलआईसी सिटी सेंटर शॉपिंग मॉल में एक मल्टीप्लेक्स की शुरुआत की है।

नए मल्टीप्लेक्स में तीन सभागार हैं। कुल 900 लोग यहां बैठकर फिल्म देख सकते हैं।

इस नए मल्टीप्लेक्स की शुरुआत करन जौहर निर्देशित फिल्म 'माई नेम इज खान' और जो जॉनसन निर्देशित हॉलीवुड फिल्म 'द वोल्फमैन' के प्रदर्शन से होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+