बोइंग का एचएएल के साथ 45 लाख डॉलर का सौदा
भारत में बोइंग के रक्षा, अंतरिक्ष और सुरक्षा प्रमुख विवेक लाल ने संवाददाताओं को बताया कि हथियारों की आपूर्ति के लिए एचएएल के साथ एक समझौता किया गया है और पहली आपूर्ति वर्ष 2010 के अंत तक होगी।
बोइंग के साथ आठ पी8-आई विमानों की खरीद के लिए 1.1 अरब डॉलर का सौदा हुआ है, आपूर्ति के बाद की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए बोइंग इसमें से 64 करोड़ डॉलर का भारत में पुनर्निवेश करेगी।
लाल ने कहा कि एचएएल की हैदराबाद स्थित उड्डयन शाखा बोइंग को आवश्यक उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications