झारखण्ड में बीमार बिजलीघर पर फैसले के लिए समिति गठित
पीटीपीएस के पास आठ इकाइयां हैं जिनकी उत्पादन क्षमता 800 मेगावाट हैं लेकिन वे मुश्किल से 150 से 200 मेगावॉट बिजली पैदा करती हैं। एनटीपीसी ने पीटीपीसी के संचालन के लिए एक प्रस्ताव पेश किया है।
राज्य के उपमुख्यमंत्री रघुबर दास जो ऊर्जा विभाग के भी प्रभारी हैं, ने बुधवार को एनटीपीसी और राज्य के शीर्ष अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की थी।
दास ने आईएएनएस को बताया, "हमने प्रस्ताव का अध्ययन करने के लिए एक छह सदस्यीय समिति गठित की है। समिति सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद सरकार को रिपोर्ट पेश करेगी।"
झारखण्ड के मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति में विकास आयुक्त, ऊर्जा सचिव, झारखण्ड राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष, वित्त आयुक्त और एनटीपीसी के प्रतिनिधि शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications