हावड़ा स्टेशन पर विस्फोटक बरामद
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेलवे) दिलीप मित्रा ने संवाददाताओं को बताया, " रेलवे स्टेशन के विक्रेताओं ने प्लेटफार्म नंबर दो पर लंबे समय से पड़े एक बैग के बारे में संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।"
अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों को घटनास्थल पर भेजा गया और उस स्थान को चारों तरफ से घेर लिया गया।
मित्रा ने बताया कि खोजी कुत्तों द्वारा बैग के अंदर विस्फोटक होने की पुष्टि के बाद बम निरोधक दस्ता उसे नष्ट करने के लिए समीप में ही हुगली नदी के किनारे ले गया।
इस घटना के बाद सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications