मार्च तक 400-500 करोड़ रुपये जुटाएगी एलएंडटी फाइनेंस
कंपनी के सहायक उपाध्यक्ष (वित्त) जी.के.शेट्टीगर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमने वर्तमान वित्तीय वर्ष में पहले ही 3,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं और मार्च तक हम और 1,000 करोड़ रुपये जुटाएंगे।"
उन्होंने कंपनी के गैर परिवर्तनीय डिबेंचर इश्यू के 22 फरवरी को बंद होने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि कंपनी की योजना लंबी अवधि के कर्ज के रूप में 400-500 करोड़ रुपये उगाहने की है।
एलएंडटी फाइनेंस, एलएंडटी कैपिटल होल्डिंग्स लिमिटेड के स्वामित्व वाली पूर्ण सहायक कंपनी है, जिसमें लार्सन एंड टु़ब्रो लिमिटेड की 99.99 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications