शाहरुख पर वार और अमिताभ से प्यार : राज ठाकरे (लीड-1)
उन्होंने कहा है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शामिल किए जाने संबंधी बयान के बाद शिव सेना फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को निशाना बना रही है जबकि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने पिछले दिनों जब पाकिस्तानी कलाकारों के साथ मंच साझा किया, तो उसे वह नजरअंदाज कर रही है।
पहली बार इस विवाद में कूदते हुए मनसे अध्यक्ष ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "पाकिस्तानी खिलाड़ियों के संबंध में दिए गए बयान के चलते वे (शिव सेना) शाहरुख से माफी मांगने की बात कह रहे हैं जबकि हाल ही बच्चन ने पाकिस्तानी कलाकारों के साथ मंच साझा किया था। खान यदि माफी मांगते हैं तो फिर अमिताभ क्यों नहीं।"
उन्होंने कहा, "हम बच्चन से माफी मांगने की मांग नहीं कर रहे हैं न ही उनके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। सिर्फ खान को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है। "
राज ने कहा कि बच्चन ठाकरे परिवार के करीबी हैं। उन्होंने कहा, "मनसे उनकी फिल्म 'माई नेम इज खान' का विरोध नहीं करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications