देश के वाणिज्यिक निर्यात में जनवरी में 11.5 फीसदी की वृद्धि
वैश्विक मंदी के कारण अक्टूबर 2009 से लगातार 13 महीने निर्यात में हुई गिरावट के बाद पिछले तीन महीनों से निर्यात में वृद्धि दर्ज की जा रही है।
शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि चाय, काफी, बासमती चावल और प्लास्टिक के निर्यात में काफी अच्छी वृद्धि हुई है।
भारत का निर्यात दिसम्बर में वार्षिक आधार पर नौ फीसदी बढ़कर 14.6 अरब डॉलर था। नवंबर माह के 13.2 अरब डॉलर के निर्यात की तुलना में यह 18.2 प्रतिशत अधिक था।
शर्मा ने कहा कि निर्यात में वृद्धि की गति को जारी रखने के लिए सरकार ने 41 नए गंतव्यों की पहचान की है जहां विशेष ध्यान दिया जाएगा और प्रोत्साहन को बढ़ाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications