फोनसेका को करना पड़ेगा कोर्ट मार्शल का सामना : गोटाबाया राजपक्षे
राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के भाई गोटाबाया ने सिंगापुर के अखबार 'स्ट्रेट्स टाइम्स' को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि फोनसेका की योजना देश में सैनिक शासन स्थापित करने की थी और राष्ट्रपति पद के चुनाव में उनकी उम्मीदवारी को अमेरिका और नार्वे का समर्थन हासिल था।
लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ पिछले वर्ष मई में हासिल सफलता में फोनसेका के महत्वपूर्ण योगदान के दावे का खंडन करते हुए गोटाबाया ने कहा, "उन्होंने जो कुछ हासिल किया वह हम किसी भी अन्य कमांडर के साथ हासिल कर सकते थे। सेना में अन्य कई बेहतर अधिकारी थे।"
फोनसेका को तख्ता पलटने का षड्यंत्र रचने के आरोप में सोमवार शाम को गिरफ्तार किया गया था। फोनसेका के समर्थक इस आरोप को खारिज कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications