पुस्तक विमोचन के लिए एक मंच पर आईं शबाना और तबू
तबू ने शबाना की मां शौकत आजमी की जीवनी 'कैफी एंड आई' के अंग्रेजी संस्करण का विमोचन किया। अंग्रेजी में नसरीन रहमान द्वारा अनुवादित यह पुस्तक अंग्रेजी और उर्दू के अलावा मराठी, हिन्दी और जापानी भाषाओं में उपलब्ध है।
तबू को अपनी मां की जीवनी के विमोचन पर बुलाने के बारे में पूछे जाने पर शबाना ने कहा, "तबू और मेरी मां काफी करीब थीं। इस लिहाज से मेरी नजर में इस काम के लिए तबू से बेहतर और कोई व्यक्ति नहीं था।"
यह पूछे जाने पर कि दोनोंे ने आज तक साथ-साथ एक भी फिल्म में काम क्यों नहीं किया है? शबाना ने कहा, "जिस फिल्म में हम दोनों को लिया जाए, वह हमारी पसंदीदा होने के साथ-साथ हमारे लिए कुछ मायने रखने वाली होने चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications